State

दुनिया भारत में निवेश को उत्सुक, हरियाणा निवेश के लिए उत्तम राज्य:मोदी

नयी दिल्ली/ रेवाड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूरी दुनिया इस समय भारत में नए-नए अवसरों को देखते हुए देश में निवेश करना चाहती है और निवेश के लिए हरियाणा एक उत्तम राज्य बन कर उभरा है।श्री मोदी हरियाणा में रेवाड़ी में आज में एम्स और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखने के साथ ही कई और परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इन परियोजनाओं की लागत कुल मिला कर 9750 करोड़ रुपए से अधिक की है। श्री मोदी ने कहा,“आज पूरा विश्व भारत में निवेश के लिए उत्सुक है और निवेश के लिए हरियाणा एक उत्तम राज्य बनकर उभर रहा है।”कार्यक्रम के मंच पर में हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इससे पहले श्री मोदी ने इस कार्यक्रम के बारे में सोसल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा था कि इन परियोजनाओं से हरियाणा का स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन सेक्टर और समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने कहा,“ हरियाणा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।”श्री मोदी ने सभा में कहा,“हरियाणा की डबल इंजन सरकार विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। रेवाड़ी में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूं।”प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी के कार्यक्रम में लगभग 5,450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना तथा लगभग 1,650 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एम्स रेवाडी की आधारशिलाएं रखीं ।ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में अनुभवात्मक संग्रहालय ‘अनुभव केंद्र’ का उद्घाटन कियातथा कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ तैयार परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

उन्हेांने रोहतक-महम-हांसी खंड पर ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।प्रधानमंत्री ने कहा, “हरियाणा सरकार ने जल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय कार्य किया है और राज्य हरियाणा कपड़ा तथा परिधान उद्योग में अपना बड़ा नाम बना रहा है।”उन्होंने कहा, “हरियाणा निवेश के लिए एक शीर्ष राज्य के रूप में उभर रहा है, और निवेश बढ़ने का मतलब है नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि।”प्रधानमंत्री ने सभा में “ बहादुरों की भूमि रेवाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति क्षेत्र के लोगों के स्नेह को रेखांकित किया।” उन्होंने 2013 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर अपने पहले कार्यक्रम को याद किया और लोगों की शुभकामनाओं को याद किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके लिए बहुत बड़ी पूंजी है।

उन्होंने भारत को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय लोगों के आशीर्वाद को दिया। संयुक्त अरब अमीरात और कतर की अपनी इसी सप्ताह की यात्रा के बारे में जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारत को मिले सम्मान और सद्भावना के लिए देश की जनता को श्रेय दिया।उन्होंने कहा कि जी-20, चंद्रयान और भारतीय अर्थव्यवस्था का 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचना जनता के समर्थन के कारण बड़ी सफलता रही। उन्होंने आने वाले वर्षों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकास जरूरी है। उन्होंने आज हरियाणा के विकास के लिए सुसज्जित अस्पतालों के साथ-साथ रोडवेज और रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने और आधारशिला रखने का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यों का विकास भारत का विकास है।

प्रधानमंत्री ने अनुभव केंद्र ज्योतिसर के बारे में कहा कि यह दुनिया को भगवद् गीता में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं से परिचित कराएगा और साथ ही भारतीय संस्कृति में हरियाणा की गौरवशाली भूमि के योगदान को भी उजागर करेगा।यह अनुभवात्मक संग्रहालय लगभग 240 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक की छत के नीचे की जगह है।उन्होंने आज की विकास परियोजनाओं के लिए हरियाणा की जनता को बधाई दी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button