भाजपा दुद्धी मण्डल की कामकाजी बैठक संम्पन हुई
आगामी विस् चुनाव की तैयारी पर बनी रणनीति
दुद्धी, सोनभद्र : भाजपा मण्डल दुद्धी की कामकाजी बैठक मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने आगामी कार्यक्रम सदस्यता अभियान,प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि दुद्धी मण्डल प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि, जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री दिलीप पांडेय,मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद समेत अन्य लोगों ने कहा की संगठन 2022 में होने वाले चुनाव के लिये पूरी तैयारी में लग चुकी है। जिसमे अब हर बुथ तक सम्पर्क कर के सरकार की योजनाओं के बारे में जन जन तक बतलाने का काम करें । शीर्ष नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर 350 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।
इसलिये हम सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता पूर्ण रूप से समर्पित होकर आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर के मोदी व योगी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस बैठक का संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी संजू तिवारी, मदन तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चमेली देवी, मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी, सेक्टर संयोजक मनोज पटेल, रूपेश जौहरी, शिवप्रसाद कुशवाहा, अखिलेश भारती, राजमणि यादव, वीरेंद्र कुमार, बुथ प्रभारी कुंदन कुमार, सोसल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप, आईटी विभाग संयोजक अनुरोध भोजवाल, बुथ अध्यक्ष चंदशेखर, विकास सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



