Crime

ग्रेनाइट खदान में पहाड़ से गिरकर मजदूर की मौत

महोबा.: उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज एक ग्रेनाइट खदान में हुई दुर्घटना में 23 वर्षीय मजदूर की पहाड़ से गिर कर मौत हो गई।पुलिस उप अधीक्षक आर पी राय ने बताया कि डहर्रा स्थित खदान में सुबह हुई घटना के वक्त मजदूर परशुराम ब्लास्टिंग के लिए पहाड़ में होल कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह करीब 250 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरा। इस घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद खदान में कोहराम मच गया। श्रमिक के परिजन खबर मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button