Politics

टीम भावना से किए गये कार्य से मिलती है निश्चित सफलता, लक्ष्य होता है आसान: धर्मपाल

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की, लिया वृत, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • जनसभा स्थल के आसपास के गांवों में जाएंगे जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनसभा में आने का देंगे निमंत्रण

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 एवं 18 दिसम्बर को वाराणसी आगमन पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के व्यवस्था प्रमुखों की बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की, विभिन्न विभागों की व्यवस्था में लगे प्रमुखों से वृत लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत मिली है और इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी का काशी में प्रथम आगमन हो रहा है ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम सब अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री का अभुतपूर्व एवं जोरदार तरीके से स्वागत करे। श्री धर्मपाल ने व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए हुए कहा कि सभी अपनी अपनी टोलियां बनाकर बैठकें कर लें। कहा कि टीम भावना से किए गये कार्य से निश्चित सफलता मिलती है। कहा कि बरकी में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक हो इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि जनसभा स्थल के आस पास के गांवों में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा घर घर जाकर लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण देंगे। कहा कि काशी की जनता अपने सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री को सुनने के लिए हमेंशा आतुर रहती है। क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा यह जनसंपर्क 14 दिसम्बर से प्रारंभ होगा जो अनवरत 17 दिसम्बर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांवों की महिलाओं को जनसभा में आमंत्रित करने के लिए महिलाओं की अलग से टीम भी बनाई गयी है।संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिला एवं महानगर के प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, डॉ सुदामा पटेल, प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, अशोक पटेल, सुरेश सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, जेपी दूबे राहुल सिंह, सुरेंद्र पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, नंदजी पांडेय, विजय गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, नीरज जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक कुमार, अनिल श्रीवास्तव, नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, संदीप केशरी, रौनी वर्मा, जेपी सिंह, दिलीप साहनी, शैलेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button