Sports

बलिया:दंगल में नेपाल समेत कई जनपद के पहलवान संग महिला पहलवानों ने दिखाया दम

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में स्व. परमानंद यादव के चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को विराट कुश्ती दंगल एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ प्रधान छोटेलाल यादव ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया और स्व. परमानंद यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद नेपाल समेत गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया संग कई जनपद के पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती हुआ।

इस दौरान गाजीपुर, मऊ एवं गोरखपुर की महिला पहलवानों ने भी दंगल में अपना दम दिखाया। जिसे देख मौजूद कुश्ती प्रेमियों की भीड़ ने खुब तालियां बजाई और पहलवानों का हौसला बढ़ाया। बलिया की सुरभी सिंह एवं गाजीपुर की महिला पहलवान ब्यूटी के बीच काफी समय तक रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जबकि मऊ की शिवांगी एवं मधुबन की पहलवान सपना यादव, गोरखपुर के पहलवान अनूज एवं बलिया के गोलू, गाजीपुर के संतोष एवं बलिया के धनंजय, गोरखपुर के रामाशंकर एवं राहुल, गाजीपुर के संजय एवं संदीप के बीच का दंगल भी काफी रोचक रहा। लेकिन सभी मुकाबले बराबरी पर छूटे।

प्रधान छोटेलाल यादव छट्ठू के देखरेख में दंगल में कुल करीब 25 कुश्ती खेला गया। निर्णायक की भूमिका लालमन यादव ने निभाया। पहलवानों को पगड़ी एवं साफा बांधकर, मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधान छोटेलाल यादव छट्ठू, मनोज कुमार, मुखराम प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठू राम, पतिराम यादव, अरविंद कुमार, प्रमोद सिंह, दयानंद वर्मा, अवधेश जी, नवीन, अवधेश गुप्ता, अजय वर्मा, हरिकेश गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button