Crime

महिला की मौत, हत्या का आरोप

पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के असवारी गांव में गीता पटेल (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया साथ ही मायका पक्ष का ये आरोप कि गीता की मौत नहीं बल्कि हत्या की गयी है ऐसे में उक्त आरोप पर पति समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पति सुनील पटेल निवासी असवारी (फूलपुर) ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी गीता की तबियत साढ़े सात बजे सुबह बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सुनील की शादी हरिनाथ पटेल निवासी बजरडीहा थाना कछवा मीरजापुर की बेटी गीता से 26 नवम्बर 2022 में हुई थी। पिता हरिनाथ ने बताया कि शादी में वह अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वाले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पति सुनील, ससुर सूबेदार, सास हीरावती व ननद आरती को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत एसीपी अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button