Crime

बहराइच में महिला किसान बनी तेंदुये का शिकार

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट क्षेत्र में गुरुवार को खेत में काम कर रही एक महिला किसान को तेंदुये ने अपना शिकार बना लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत अरनवा के मजरा नरायनपुरवा निवासी चमेला (50) मवेशियों के लिए घास काटने खेत गई थीं। गांव के ही कुछ किसान गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के झुरमुट से निकले तेंदुए ने चमेला की गर्दन दबोच ली। उसकी चीख सुन अन्य किसान दौड़े और हांका लगाया। हांका सुन तेंदुवा चमेला को छोड़ फिर गन्ने में भाग गया। तेंदुए के हमले में चमेला की मौके पर ही मौत हो गई।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button