Crime

सड़क हादसे में महिला की मौत

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार महिला की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि ग्राम बहादुरपुर निवासी ओंमकार अपने भाई संजीव की दो माह की पुत्री एव पत्नी पुष्पा (25) के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे कि राजैपुर कस्बा तिराहे पर देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पुष्पा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button