
दुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में गुरुवार के दोपहर में अचानक तेज गरज व चमक के साथ गिरी विजली की चपेट में आने से तीजवा देवी 40 वर्ष पत्नी इंद्रदेव गोंड़ निवासी झारोखुर्द दुद्धी की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक घर के कामकाज में बाहर व्यस्त थी।तभी अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी।इसी बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी और मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।



