सोनभद्र :उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के जुगैल क्षेत्र में पुलिस ने लापता व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।पत्नी ने प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या प्रेमी की मदद से की थी और शव को आठ किमी दूर जंगल में फेंक दिया था। (वार्ता)



