Varanasi

सप्ताहव्यापी भागवत कथा का शुभारम्भ

वाराणसी : क्रेजी लोहिया नगर द्वारा लोहिया नगर कॉलोनी, आशापुर, वाराणसी के कम्युनिटी हॉल में सप्ताहव्यापी भागवत कथा का शुभारम्भ आज विधि – विधान से शुभारंभ हुआ। कथा के  पूर्व लोहिया नगर, आशापुर की  महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में महिलाओं द्वारा श्री भागवत जी को शिरोधार्य कर गाजे बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्री राधे कृष्ण के भजनों से संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के समापन के पश्चात सारनाथ क्षेत्र के पार्षद अभय पाण्डे  द्वारा दीप प्रज्वलित कर वेदी व मंच पूजन किया गया।

इस अवसर पर संस्था की सरोज पांडे, उषा सिन्हा, विणा राय, गायत्री सिंह, रत्ना श्रीवास्तव, ट्विंकल, नवीन ओझा, आलोक राय, एच् एस पांडे व शिवम सिंह आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button