UP Live

आदिवासी नेता दादा हीरा सिंह मरकाम के निधन से आदिवासी समाज मे शोक की लहर

दुद्धी,सोनभद्र – दुद्धी क्षेत्र के आदिवासियों ने दादा हीरा सिंह मरकाम के निधन पर शोकसभा आयोजित कर, भावपूर्ण श्रंद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि दादा मरकाम का जीवन  सदैव से आदिवासी समाज के प्रति सत्य निष्ठा भाव से समर्पित रहा है।उनके निधन से आज पूरे देश के आदिवासी समाज सहित अन्य प्रेमियों में शोक की लहर है।आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते के नेतृत्व में शुक्रवार को सायं समाज के लोगों के बीच दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान मुख्य रूप से विष्णु सिंह, रामनाथ,अनिल, अयोध्या ,शिवप्रसाद,प्रहलाद, रमाशंकर,रामनरेश, अशर्फी सिंह,अवधेश सिंह, रामसिंह, अमर सिंह, सौदागर सिंह ,बालगोविंद सहित अन्य कई लोग समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button