BusinessNational

वोकल फॉर लोकल : नारियल के पत्ते से ग्रामीण महिलाएं बना रही स्ट्रॉ

अक्सर जूस या कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए लोग स्ट्रॉ का प्रयोग करते हैं, लेकिन अब यही स्ट्रॉ ग्रामीण महिलाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बना रहा है बल्कि ये वोकल फॉर लोकल ग्लोबल स्तर की मिसाल बन चुका है। महिलाएं प्लास्टिक की जगह नारियल के पत्ते से इको फ्रेंडली स्ट्रॉ बना रही हैं।

नारियल के पत्ते से स्ट्रॉ बनाने का आया ख्याल

कॉलेज के कैंपस में टहलते हुए जब एक दिन प्रोफेसर साजी वर्गिस की नजर नारियल पेड़ के सूखे पत्तों पर पड़ी तो उन्होंने इन पत्तों को जलाने या कचरे के ढेर बनाने की बजाय इसका इस्तेमाल किया। खास तौर से इसका स्ट्रॉ बनाया जा सकता है। कई दिनों तक काफी सोचने के बाद प्रोफेसर ने अपने कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर स्ट्रॉ बनाने की तकनीक बना ली है।

तटीय इलाकों में रहने वाली ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार

छोटे-छोटे मशीन के जरिए नारियल के सूखे पत्तों को तराश कर स्ट्रॉ बनाना शुरू किया। प्रोफेसर साजी का मकसद साफ था कि तटीय इलाकों में रहने वाली ग्रामीण महिलाओं को इससे रोजगार प्रदान कर सकते हैं। मदुरई, कासल गोड़ और टिटकड़ी में उन्होंने इन मशीन को लगाकर काम शुरू किया। यहां की ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद स्ट्रॉ बनाना सिखा दिया और आज उनके पास 25 लाख स्ट्रॉ बनाने का ऑर्डर मिला है।

हर साल एक नारियल का पेड़ अपने स्वाभाविक रूप से अपने 6 पत्ते खो देता है। उन पत्तों को ग्रामीण इलाकों में अधिकांश रूप से जलाया जाता है। लेकिन अब महिलाएं नारियल के पत्ते से इको फ्रेंडली उत्पाद बना रही हैं और महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला है, जिससे वे अपना घर चला रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही सराहना

साल 2020 में स्टार्टअप लॉन्च पैड में उन्हें अवार्ड भी मिला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस पहल की सराहना भी की गई है। कोविड के बाद बदलते आर्थिक हालात ने प्रो. साजी वर्गिस के इस प्रोजेक्ट के जरिए लोगों को रोजगार देने की योजना बना चुके हैं और हर साल एक हजार ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष रोजगार के अवसर तैयार कर रहे हैं। खास बात ये है कि नारियल से बने ये स्ट्रॉ प्लास्टिक की स्ट्रॉ की जगह ले रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button