State

विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर को विश्वस्तरीय तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाया जाएगा: सीतारमण

नयी दिल्ली : वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में विष्णुपद मंदिर गलियारा और महाबोधि मंदिर गलियारा को विश्व स्तरीय तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव किया गया है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश आम बजट में कहा, “बिहार में विष्णुपद मंदिर गलियारा और महाबोधि मंदिर गलियारा को विश्व स्तरीय तीर्थ और पर्यटन स्थलों में तब्दील किया जाएगा।” इसके साथ ही राजगीर का व्यापक विकास किया जाएगा और नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को उसके गौरवशाली स्वरूप में पुनर्जीवित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार के गया स्थित विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर को विश्व स्तरीय तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और इसकी गौरवपूर्ण महत्ता के अनुरूप इसका पुनरुत्थान किया जाएगा। वहीं ओडिशा को एक सर्वश्रेष्ठ पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। (वार्ता)

आने वाले वर्षाें में भी भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा बना रहेगा: सीतारमण

रेलवे के सकल राजस्व परिव्यय में 19,900 करोड़ की वृद्धि

आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है बजटः सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button