Sports

दूसरी पारी में `दीवार` बने विराट-अश्विन

चेन्नई । भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का आज तीसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने 329 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड केवल 134 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है।
लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और आर.अश्विन क्रीच पर जमे हुए हैं। विराट कोहली 86 बाॅल पर 38 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली का साथ दे रहे आर.अश्विन ने अब तक 14 बाॅल का सामना किया है। आर.अश्विन ने 10 रन बनाए हैं। पहले सेशन तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अब तक 351 रनों की बढ़त बना ली है। यह इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए हैं। जबकि अश्विन ने अपनी पारी में केवल 38 गेंदों का ही सामना किया है। भारत की ओर से दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जैक लीच रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। दो विकेट मोइन अली ने अपने नाम किए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button