Sports

कैस में विनेश फोगाट की अपील हुई खारिज, नहीं मिलेगा पदक

नयी दिल्ली : पेरिस ओलंपिक 2024 में तय मापदंड से 50 किग्रा से वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन पाये जाने पर अयोग्य ठहराई गई महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के एडहॉक डिवीजन (कैस) ने खारिज कर दिया है।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने खेल पंचाट न्यायालय (कैस) के पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज करने के फैसले पर आश्चर्य और निराशा व्यक्त की है।

आईओए ने एक बयान में कहा है कि पेरिस ओलंपिक में स्पर्धा के एक दिन बाद दूसरे दिन वजन के उल्लंघन के लिए एथलीट को पूरी तरह से अयोग्य घोषित करना गहन जांच का विषय है। भारत की ओर से कानूनी प्रतिनिधियों ने कैस के समक्ष अपनी बात रखी थी।आईओए ने अपने बयान में कहा कि कैसा का फैसला आने के बाद भी आईओए फोगाट के पूर्ण समर्थन में खड़ा है और आगे के कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहा है। आईओए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विनेश के मामले की सुनवाई हो।

आईओए खेलों में न्याय और निष्पक्षता की वकालत करना जारी रखेगा।उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट 100ग्राम वजन बढ़ने के कारण फाइनल खेलने के लिए अयोग्य ठहराये जाने पर कैस में अपील दायर कर संयुक्त रूप से रजत पदक दिये जाने की मांग की थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button