Crime

बस्ती में ग्राम रोजगार सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी ग्राम मे तैनात एक रोजगार सेवक को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुद्ववार को 50 हजार रूपया घूस लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के नेवारी गांव मे तैनात रोजगार सेवक अब्दुल रहीम को 50 हजार रूपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 फरवरी को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रतन लाल से पोखरा खोदाई कार्य करवाने के नाम पर 50 हजार रूपये का घूस मांगा गया था जिसको लेकर ग्राम प्रधान द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत किया गया था। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button