ऑपरेशन सेवा के तहत ग्राम विकास अधिकारियों ने सैनिक के परिजनों से मिलकर जाना हाल
सैनिक परिवार की हर समस्याओं का होगा समाधान- बीडीओ "
दुद्धी,सोनभद्र – ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने सीडीओ अमित पाल शर्मा के निर्देश पर ऑपरेश सेवा के तहत सैनिक के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और कुशल-क्षेम पूछा।समस्याओं से रूबरू होते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। सैनिक के परिजनों ने जो भी समस्याएं बताई उसे नोट करते हुए, कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं।आपरेशन सेवा के तहत ग्राम विकास अधिकारी कमलेश भारती ने दुमहान गांव के सी आई एस एफ सीताराम व राजेन्द्र प्रसाद ,एस एस बी वीर बहादुर ,सरडीहा गांव के सी आई एस एफ रामनरेश तथा ग्राम विकास अधिकारी गुड्डू गुप्ता ने पिपरडीह गांव के सीआरपीएफ जवान मान सिंह तथा दिघुल गांव के सीआरपीएफ जवान जयराम व धनौरा गांव के भरतीय थल सेना के जवान मनीष तिवारी के परिजनों से सहायक विकास अधिकारी ( सहकारिता )तथा बोम गांव के जवान अरुण यादव के परिजनों से ग्राम विकास अधिकारी यशवंत गौतम ने मुलाकात कर उनकी हाल जाना और समस्याएं सुनी।
खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में जितने भी मिलिट्री या फोर्स से जुड़े लोगों के परिजन है, उनकी समस्या ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से सुनी जा रही है।जो भी समस्या सामने आएगी, उसे ब्लॉक स्तर से हल कराने की कोशिश की जाएगी।उन्होंने बताया कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में करीब 15 -16 सैनिक के परिवार हैं।शासन प्रशासन के निर्देशन में देश सेवा में लगे सैनिक परिवार की समस्याओं को हर स्तर से दूर करने के लिए नोटिंग की गई है।सैनिक परिजनों का हर सम्भव मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।



