EntertainmentState

विजयन ने दूरदर्शन से फिल्म ‘केरल स्टोरी’ नहीं दिखाने का आग्रह किया

तिरुवनंतपुरम : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दूरदर्शन से फिल्म ‘केरल स्टोरी’ के प्रसारण के अपने फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को दिखाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता हैं।श्री विजयन ने आरोप लगाया है कि देश में लोकसभा चुनावों से पहले यह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी (आरएसएस-भाजपा) का प्रचार है।श्री विजयन ने एक ट्वीट करते हुए दूरदर्शन से इसे रोकने की गुजारिश की है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “ध्रुवीकरण को उकसाने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को प्रसारित करने का दूरदर्शन का निर्णय बेहद ही निंदनीय है। राष्ट्रीय समाचार प्रसारक को भाजपा-आरएसएस गठबंधन की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और ऐसी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होनी चाहिए जो आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती है। केरल नफरत फैलाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का कड़े शब्दों में विरोध करने में दृढ़ रहेगा।”उन्होंने कहा, “देश के आधिकारिक प्रसारक दूरदर्शन को संघ परिवार के सांप्रदायिक एजेंडे पर नाचने वाली कठपुतली नहीं बनना चाहिए। दूरदर्शन भाजपा उम्मीदवारों के लिए सांप्रदायिक अभियान चलाने वाली एजेंसी नहीं है।

गौरतलब है कि दूरदर्शन ने फिल्म द केरल स्टोरी को शुक्रवार को प्रसारित करने की घोषणा की है। जो केरल का अपमान करने के समान है। धर्मनिरपेक्ष केरल सांप्रदायिक कलह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे विध्वंसक प्रयासों का विरोध करने के लिए एकजुट होगा।”इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘केरल स्टोरी’ के प्रसारण को रोकने के लिए चुनाव आयोग से संपर्क करेगी, और आरोप लगाया कि यह चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन है. (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button