UP Live

वाराणसी -एक दिन में रिकार्डतोड़ मिले 743 संक्रमित मरीज

आज हुई दो मौतों समेत अबतक 395 की हो चुकी मौत,सक्रिय केस 3493 पहुंचा

वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना ने आज काशी में सुबह तिहरा शतक जड़ा तो शाम को अबतक के सभी रिकार्ड टूट गए। आज एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 743 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी समय कल शाम को 519 संक्रमित मिले तो 2 लोगों की मौत भी हुई थी। आज सुबह मात्र 1387 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 351संक्रमित कोरोना मरीज मिले थे। लगातार भारी संख्या में मिल रहे मरीजों से अब बड़ा खतरा भी बढ़ता जा रहा।

पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान यदि यह गांवों में फैला तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। क्योंकि वोट डालने के लिए दिल्ली मुंबई समेत तमाम महानगरों से लोग रोज देहातों में पहुंच रहे है। इधर लगातार बढ़ते केस का खतरा दर्शा रहा कि होली पर लोगों ने खूब लापरवाही बरती जो कोरोना विस्फोट के रूप में सामने आया। इतना गहरा संकट होने के बावजूद आजकल कालोनियों में ठेले वाले बिना मास्क के बेख़ौफ़ घूम रहे। पंचायत चुनाव के चलते सड़क से ब्लाक मुख्यालयों तक आज भी अनगिनत लोग बिना मास्क दिखाई दिए। यह तय है कि कोरोना अब काशी में खतरनाक रूप में परिवर्तित हो चुका है।

आज इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। शहर में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है। आज आई रिपोर्ट के बाद काशी में सक्रिय केस 34 सौ के पार हो गई, जो प्रशासन के लिए चिंता का सबब है। बीएचयू से कल शाम को जो रिपोर्ट आई उसमें 519 नए संक्रमित मरीज पाए गए थे। इस महामारी की चपेट में आकर आज भी दो मौत हुई। काशी में अबतक 395 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि आज सुबह किसी की मौत की खबर नहीं थी। आंकड़ों के अनुसार पिछले माह जो संख्या 30 के नीचे थी अब बनारस में 3493 सक्रिय केस हो गए हैं अस्पतालों के बजाय लोग होम आइसोलेशन में ज्यादा जा रहे हैं, ऐसे में उनके घर वालों को भी सावधान रहने की बेहद जरूरत है।

कोरोना की रफ्तार जिस तरह बढ़ रही उससे लोगों को स्वतः जागरूक होना पड़ेगा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करिये वर्ना स्वयं के साथ आप परिवार एवं दूसरों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकते हैं। होम आइसोलेशन व अस्पताल से अबतक 21,159 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। अब भी तमाम लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आज आई रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक बनारस में 8,37,0 20 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 8,0 5, 392 की रिपोर्ट आ गई। इस दौरान 7796 68 लोग नेगेटिव मिले ,जबकि 26116 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3588 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button