वाराणसी नगर निगम: नरसिंह दास चौथी बार निर्विरोध उपसभापति चुने गए
वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को नरसिंह दास चौथी बार निर्विरोध उपसभापति चुने गए। स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके नाम का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। नव-निर्वाचित उपसभापति ने सभी पार्षदों को साथ लेकर निष्पक्ष, ईमानदार कार्य करने और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
वाराणसी : नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को हुए उपसभापति के चुनाव में नरसिंह दास निर्विरोध चुन लिए गए। इससे पहले वह जुलाई 2024, जुलाई 2018 तथा दिसंबर 2020 में भी उपसभापति रह चुके हैं। इस प्रकार वार्ड नं. 96 (दशाश्वमेध) के पार्षद नरसिंह चौथी बार उपसभापति चुने गए है ।
सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के सभागार में महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार दोपहर 12. 40 बजे शुरू हुई। इस दौरान महापौर ने कार्यकारिणी के सदस्यों से उपसभापति पद के प्रत्याशी के लिए प्रस्ताव मांगे। वार्ड नं 28 ( सरायनंदन) के पार्षद मदनमोहन तिवारी ने उपसभापति पद के लिए नरसिंह दास के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर किया। इसके बाद महापौर ने उपसभापति पद पर नरसिंह दास के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। पटेल बिरादरी से आने वाले नरसिंह दास नगर निगम के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी पार्षदों में गिने जाते हैं।
नव-निर्वाचित उपसभापति नरसिंह दास ने कहा कि कहा कि पार्टी का भरोसा मेरे ऊपर रहा जो चौथी बार मुझे उपसभापति बनाया गया हैं। मेरी जिम्मेदारी है कि मै सभी पार्षदों को एक साथ लेकर चलूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता है कि शहर में जनता को कोई समस्या न हो। मैं सभी पार्षदों को साथ लेकर निष्पक्ष व ईमानदारी से कार्य करूंगा ताकि शहर की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। संचालन संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद ने किया।
बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण राय, मदन मोहन तिवारी, अशोक मौर्या, माधुरी सिंह, सुशीला, इंद्रारानी, राजकपूर चौधरी, गोविंद प्रसाद सिंह, संजय कुमार केशरी, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
सीर गोवर्धन से काशी विश्वनाथ मार्ग को चमकाने में जुटा नगर निगम
गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी



