
वाराणसी-कोरोना विस्फोट ,मिले 1347 संक्रमित ,सक्रिय केस 8हजार के करीब ,कोरोना से तीन की हुई मौत
वाराणसी । वैश्विक महामारी कोरोना का आज काशी में ऐसा बम फूटा की लोग दंग रह गए। शाम की रिपोर्ट आई तो उसमें रिकार्डतोड़ 1347 लोग संक्रमित मिल गये। अबतक एक दिन में इतनी भारी संख्या में मरीजों के मिलने की घटना आज से पहले नहीं हुई थी। काशी में आज सक्रिय मरीजों की संख्या अचानक 8 हजार के करीब चली गई। लगभग 25 गुना तेजी से फैल रहे कोरोना के कारण चहुँओर हाहाकारी माहौल दिख रहा तो अब भी सड़को पर अनगिनत लोग बिना मास्क के बेख़ौफ़ घूम रहे है।
काशी में जिस तरह कोरोना का ताबड़तोड़ शतक लग रहा उससे आगे भी बड़ा खतरा बना हुआ है। इधर पंचायत चुनाव के चलते भी लोग गांव से शहर तक रोज दौड़ रहे है ऐसे में यदि यह संक्रमण गांव गांव फैला तो स्थिति बेहद विस्फोटक हो जाएगी। अब शहर क्या गांव में भी ताबड़तोड़ मरीज मिल रहे। होली पर लोगों ने खूब लापरवाही बरती तो उसका खामियाजा अब सामने आ रहा है। पुलिस की कड़ाई के बावजूद अब भी तमाम लोग सड़क से बाजार तक बिना मास्क के बेख़ौफ़ घूम रहे। यह तय है कि कोरोना अब काशी में खतरनाक रूप में परिवर्तित हो चुका है। आज की रिपोर्ट के बाद प्रशासन के भी कान खड़े हो गए।
मुख्यमंत्री के बाद विशेष सचिव द्वारा कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है। आज आई रिपोर्ट के बाद काशी में सक्रिय केस 7766 हो गए जो प्रशासन के लिए चिंता का सबब है। बीएचयू से कल शाम की रिपोर्ट में जो नए संक्रमित मरीज पाए गए थे उनमें कइयों की हालत बेहद खराब होने की जानकारी मिली। इस महामारी की चपेट में आकर काशी में 402लोग जान गंवा चुके हैं। आज सुबह किसी की मौत की खबर नहीं थी परन्तु शाम को तीन लोगों के मौत की पुष्टि हुई।
आंकड़ों के अनुसार पिछले माह जो सक्रिय केस की संख्या सिर्फ 30 थी वह साढ़े 7हजार हजार के पार चली जाने से सभी सरकारी व्यवस्था चरमराने का खतरा उतपन्न हो गया है। कोरोना की रफ्तार जिस तरह बढ़ रही उससे लोगों को स्वतः जागरूक होना पड़ेगा। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन करिये वर्ना स्वयं के साथ आप परिवार एवं दूसरों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकते हैं। जबतक लोग खुद इस महामारी की गम्भीरता नहीं समझेंगे केस बढ़ने से नहीं रोका जा सकता। बनारस में अबतक 31,088 मरीज मिल चुके हैं। अब तक 22920 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घरों को जा चुके हैं। आज 303 लोग डिस्चार्ज हुए।
कमांड एवं कंट्रोल पर कभी भी करें फोन सुविधा होगी उपलब्ध
वाराणसी। जिलाधिकारी की ओर से आज कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के नंबर जारी किए गए। काशी में कोविड के प्रसार को रोकने तथा आमजनमानस की जाँच ,वैक्सिनेशन ,हॉस्पिटल सुविधा तथा कोविड सम्बंधित समस्त समस्याओं के समाधान हेतु सिगरा स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर निम्नलिखित नम्बर क्रियाशील हैं। जिनपर 24 घंटे कॉल करके अपनी कोविड सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
1077
0542-2720005
0542-2221937
0542-2221942
0542-2221941
0542-2221944
0542-2221939



