Varanasi

वाराणसी : दीपावली पर मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई,लाखों का सामान जब्त व नष्ट

दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वाराणसी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 8 से 17 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान में 3463 किलो खाद्य पदार्थ जब्त और 1509 किलो सामग्री नष्ट की गई, जिसकी कुल कीमत 9.49 लाख रुपये आंकी गई। अभियान के दौरान खोया, मिठाई, तेल, आटा, चाय आदि के नमूने जांच हेतु भेजे गए। सरकार ने साफ कहा है कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा और मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान – 8 से 17 अक्टूबर तक हुई छापेमारी में 3463 किलो खाद्य पदार्थ जब्त, 1509 किलो नष्ट, 77 नमूने जांच के लिए भेजे गए।

वाराणसी : प्रकाश पर्व दीपावली की रौनक और मिठास के बीच कहीं मिलावट की कड़वाहट न घुल जाए, इसके लिए योगी सरकार ने मिलावटखोरी को सामाजिक अपराध मानते हुए नकली सामान और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। त्योहार पर आम जनता की सेहत को लेकर गंभीर योगी सरकार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नकली व मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही हैं। खाद्य विभाग छापेमारी की कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं पेय पदार्थ को ज़ब्त, नष्ट और सैंपल इकठ्ठा की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी करके 3463 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त और 1509 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट किया है। इसकी अनुमानित कीमत 9,49,454 है। 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चले अभियान के साथ ही शनिवार को भी से खाद्य विभाग ने बाज़ार और मिलावटखोरों पर कड़ी नजर रखी।

योगी सरकार का साफ निर्देश है कि  कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए सरकार मिलावटखोरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संकल्पित है। खाने में जहर परोसने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सरकार नकेल कस रही है। सहायक आयुक्त खाद्य  एवं सुरक्षा विभाग के कौशलेन्द्र शर्मा ने बताया की मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए 8 अक्टूबर से अभियान चलाया गया है, जिसमे मुख्यतः दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज में बनाये जाने वाले व्यंजन सम्बंधित खाद्य व पेय पदार्थो के अलावा अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की जाँच की गई है। इस अभियान में फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक छापेमारी की गई है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि अभियान में अब तक कुल 155 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और 64 छापामारी की कार्यवाही में कुल 77 नमूने इकठ्ठा किये गये हैं। जांच में नमूनों के परिणाम आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

नष्ट की गई खाद्य सामग्री

1509 किलोग्राम खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, पेड़ा, बर्फी, गुलाब जामुन छेना, कलाकंद, पेठा आदि नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,31,000 है।

 जब्त की गई खाद्य सामग्री

3463 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई, जिसमें मुख्यतः सरसों का तेल, खाद्य तेल, मूंगफली का तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आटा, मैदा, चाय पट्टी ,पीली सरसो सोनपापड़ी, बूंदी, सूजी है जिसकी अनुमानित कीमत 6,18,454 है।

अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच मेंः राजनाथ सिंह

लखनऊ से उड़ी आत्मनिर्भर भारत की मिसाइल:ब्रह्मोस के पहले बैच का फ्लैग ऑफ,सुरक्षा और समृद्धि की नई उड़ान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button