UP Live

मिशन प्रेरणा व रुचिकर शिक्षण हेतु टीएलएम का प्रयोग नितान्त आवश्यक– बीएसए

दुद्धी, सोनभद्र- ब्लाक स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन प्राथमिक विद्यालय झारोकला में आयोजित किया गया। विभिन्न आकर्षक व शिक्षाप्रद मॉडलों से सजे स्टालों पर शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बेहतरीन टीएलएम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आठों न्याय पंचायत के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अपने अपने टीएलएम के बारे में सबको अवगत कराया।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक जे0के0 वर्मा व अशोक सिंह जिलाध्यक्ष (प्रा0शि0 संघ) कार्यक्रम में मौजूद रहे। सायंकाल तक कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहा।इस अवसर पर बीएसए डॉ0 पटेल ने कहा कि शिक्षण की नवीन विधियों का प्रयोग करके कक्षा का वातावरण रोचक बनाया जा सकता है।दुद्धी के शिक्षकों ने बेहतर कार्य का प्रदर्शन किया है।इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को साधुवाद दिया और कहा कि आम जनमानस शिक्षक के अभिमुख होते हैं।इसलिए शिक्षक को आचरण प्रेरक बनाना चाहिए।खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ब्लॉक दुद्धी के सभी न्याय पंचायत ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत करमा नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।अंत में टीएलएम प्रदर्शनी में प्रथम स्थान झारोकला, द्वितीय स्थान बूटबेढवा व तृतीय स्थान महुली को प्राप्त हुआ।विजेताओं को बीएसए डॉ0 पटेल ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पाल,चंदेश्वर ,रामवृक्ष आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।इस अवसर पर एआरपी संतोष सिंह,श्रवण कुमार, ऋषिनारायन, मनोज जायसवाल, अखिलेश कुमार वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन,सुनील पाण्डेय,नीरज कुमार, श्यामबिहारी, विवेक सांडिल्य,सदानन्द मिश्र, अवधेश कन्नौजिया,सलामुल्लाह,मनोज जायसवाल, मुसइराम, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार,हृदय गिरि,अरुण राय, मो0 यूसुफ,मो0 आज़म,इलियास, लोकपति वर्मा, रविकांत पाण्डेय,बिहारी लाल,बृजेश मौर्य,आराधना,स्वप्निल सिंह,मंजरी अग्रवाल, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button