Crime

UP एटीएस ने आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के दो सदस्यों को पकड़ा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अल-कायदा की सहायक इकाई आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 38 वर्षीय सद्दाम शेख और 23 वर्षीय रिजवान खान के रूप में की गई है।

विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि गोंडा का मूल निवासी सद्दाम बेंगलुरु में एनटीसी नामक कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था। कुमार ने कहा, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के दौरान, यह सामने आया है कि सद्दाम शेख कट्टरपंथी था और पाकिस्तान में आतंकवादियों के संपर्क में था। सद्दाम ने यह भी कहा कि ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज नाइकू, नावेद जट्ट, समीर टाइगर जैसे आतंकवादी उसके आदर्श थे और उसके फोन में इन आतंकवादियों से संबंधित तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुए हैं। दूसरा आरोपी जम्मू-कश्मीर के पुंछ का रहने वाला रिजवान खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद का प्रचार कर रहा था। वह फिलहाल बिहार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button