
यूपी में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, 9 चीनी मिलों में शुरू हुआ पेराई कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रदेश की 09 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है, जबकि 33 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी किया है। चीनी मिलों के संचालन से किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति और गेहूं की बोआई के लिए खेत खाली करने में मदद मिलेगी।
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 33 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इंडेंट जारी कर दिया है।
गन्ना विकास विभाग ने बताया कि प्रदेश की 09 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, इनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 08 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 01, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं और 24 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया गया है, जिनका दीपावली से पूर्व शुरू होना प्रस्तावित है। अन्य चीनी मिलें अपना पेराई सत्र दीपावली त्योहार के पश्चात शुरू करेगीं।
विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने-अपने आवंटित क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए समय से संचालन सुनिश्चित करे।
डॉ. पंकज सिंह के नाम एक और उपलब्धि, राज किशोर सिंह मेमोरियल अवार्ड से हुए सम्मानित
दीपोत्सव-2026 को भव्य बनाने में जुटी सरकार, CM योगी ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा



