UP Live

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का रोडमैप: कमलेश पासवान

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, पूंजीगत निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती का स्पष्ट रोडमैप है। युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को राहत देने वाले इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और देश तेज विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।

  • युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है मोदी सरकार का बजट

वाराणसी : केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है, यह बजट युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग सब के सशक्तिकरण का रोड मैप है। इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजीगत निवेश को नई ऊंचाई पर कर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि भारत अब रुकने वाला नहीं है, बल्की तेज गति से आगे बढ़ने वाला राष्ट्र है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।उक्त बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार‌ वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट केवल एक वर्ष के लिए नही है बल्कि 2047 के विकसित भारत का बजट है। यह बजट इज आफ इ डूइंग बिजनेस, रेल, स्वास्थय,युवा कृषि, हवाई सेवा, गांव गरीब किसान आदि सभी क्षेत्रों को गति देगा। कहा कि केंद्र सरकार ने देश को आधुनिक बनाने के लिए 12.2 लाख करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर और 53 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट दिया है जिससे देश में शानदार सड़के एवं पुल बनेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहां कि मध्यम वर्ग को राहत देते हुए विदेश पढ़ने वाले बच्चों को और इलाज करने वालों के लिए टीसीएस टैक्स को 5 प्रतिशत से घटाकर सीधा 2 प्रतिशत कर दिया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर लगने वाला टैक्स (कस्टम ड्यूटी) पूरी तरह माफ कर दी है जिससे गरीबों को इलाज सस्ता होगा। कहा कि देश की हर बेटी सुरक्षित माहौल में पढ़ सके इसके लिए हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का वादा किया गया है। कहा कि गांव की महिलाओं के बने सामान को शहर और दुनिया में बेचने के लिए “SHE-MART” (शी-मार्ट) खोले जाएंगे।
‌‌
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई पुणे और दिल्ली वाराणसी जैसे शहरों के बीच 7 नई हाई स्पीड रेल लाइन बिछाई जाएगी जिससे सफर घंटे में नहीं मिनट का होगा। कहा कि किसानों के काजू और नारियल को अब पूरी दुनिया में एक बड़े ब्रांड की तरह बेचा जाएगा इससे उनकी जेब में ज्यादा पैसा आएगा।कहा कि युवाओं को रोजगार एवं नया व्यवसाय शुरू करने और नौकरियां पैदा करने के लिए सरकार ने 10000 करोड़ रुपए का एक अलग फंड तैयार किया है। कहा कि भारत दुनिया का टेक- गुरु बने इसके लिए 40 हजार करोड़ रुपए सिर्फ चीप और सेमीकंडक्टर बनाने के लिए दिए गए हैं।कहा कि हमारे मछुआरा भाई अब समुद्र में जो भी मछली पकड़ेंगे उस पर उन्हें अब कोई टैक्स और ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहां की छोटे उद्योगों को सहारा देने के उद्देश्य से एवं पुराने बंद पड़े कारखाने को फिर से चालू करने के लिए 200 पुराने औद्योगिक इलाकों (क्लस्टर) को नया जीवन दिया जाएगा। कहा कि दुनिया भर में मंदी है लेकिन भारत में अपने घाटे को 4.3 पर रोककर यह दिखा दिया कि हमारी अर्थव्यवस्था चट्टान की तरह मजबूत है। कहा कि आज भारत दुनियां की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले समय में तीसरी सबसे तेज गति से बढने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा। कहा कि कॉलेज से निकलने वाले युवाओं को तुरंत नौकरी मिले इसके लिए “कॉर्पोरेट मित्र” ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। कहा कि देश में पांच बड़े मेडिकल हब बनाए जाएंगे ताकि दुनिया भर के लोग भारत में इलाज करने के लिए आए और यहां रोजगार बढ़े। कहा कि मोबाइल और बैटरी बनाने के लिए जरूरी खनिजो के लिए उड़ीसा और दक्षिण भारत में स्पेशल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। कहा कि वर्ष 2024 25 में भारत का रक्षा बजट 6.22 लाख करोड़ का था जिसको सरकार ने इस बार 26% बढ़ाकर 7.84 लाख करोड़ किया है।

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले की काशी और आज की काशी में जमीन-आसमान का अंतर है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का दिव्य और भव्य स्वरुप प्रधानमंत्री जी के विकास के साथ विरासत को संजोने के दृढ्निश्चय को दर्शाता है। पत्रकार वार्ता में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर व महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर उपस्थित रहे।

जलकल कार्यालय का औचक निरीक्षण, शिकायत निस्तारण में देरी पर नगर आयुक्त सख्त

महाशिवरात्रि से पहले जलकल विभाग को सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button