Technology

अनड्रोमेडा की नेशनल लॉन्चिंग, सिंगल लॉगिन से प्राप्त होंगे सभी ओटीटी एप्स

मथुरा । अनड्रोमेडा (Andromeda App) के नाम से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म मथुरा में लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से सभी ओटीटी एप्स और 500 से अधिक टीवी चैनल्स एक सिंगल लॉगिन से प्राप्त किये जा सकेंगे।अनड्रोमेडा की नेशनल लॉचिंग से पूर्व ब्रज के प्रतापी महंत सियाराम बाबा-गोवर्धन के सानिध्य में विश्व प्रसिद्ध, ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी को अनड्रोमेडा का डेमोस्ट्रेशन देकर देश को समर्पित करने की आज्ञा लेकर की गई। मथुरा के के.डी. डेंटल कॉलेज के ऑडीटोरियम मे अनड्रोमेडा का ‘नेशनल लॉन्च’ राजीव कृष्ण(आईपीएस) एडीजी पुलिस आगरा द्वारा किया गया। यह पल हमारे देश के ऐतिहासिक और गौरवमयी थे।

लांच कार्यक्रम में एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव, एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित विशिष्ठ अतिथि के रूप उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पूरे देश से सूचना-प्रसारण व मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों ने शिरकत की। राजीव कृष्ण(आईपीएस) एडीजी पुलिस द्वारा इस तकनीक को सरल और आज की ज़रूरत बताया।अनड्रोमेडा के फाउंडर अमित उपाध्याय व आनंद पलसानिया ने कहा कि अनड्रोमेडा एप्स नई तकनीक और सुविधा लेकर आया है जो कि उपभोक्ताओं को बहुत पसंद आएगा, साथ यह उन्होंने बताया कि अनड्रोमेडा पर सभी ओटीटी एप्स का प्रीमियम वर्जन ही और लाइव चौनल्स एचडी उपलब्ध है। टेक्निकल हेड पुष्कर राज और उत्सव पलसानिया ने सभागार में उपस्थित जनसमूह को अनड्रोमेडा का डेमोस्ट्रेशन दिया।अनड्रोमेडा की जे.वी. कंपनी रिथम ब्रॉडबैंड प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ कैलाश गुप्ता के अनुसार अनड्रोमेडा एप्स प्ले स्टोर पर इंस्ट्रॉल्ड है। जिसको 2 या 3 दिनों में लाइव करके सेवाएं प्रारम्भ कर दी जायेंगी।

विदित रहे कि अभी तक एक से ज्यादा ओटीटी एप्स (पैकेज) ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स के द्वारा उन्ही की ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ ही उपलब्ध होते हैं, उपभोक्ताओं के लिए यह बाध्यता थी कि उनको ओटीटी एप्स का पैकेज चाहिए तो उसी कंपनी का ब्रॉडबैंड भी लेना होगा अथवा यह ओटीटी एप्स डायरेक्ट सब्सक्राइब करने पड़ते थे जो कि उपभोक्ताओं को बहुत मंहगा पड़ता था। परंतु अनड्रोमेडा के जरिये सभी ओटीटी एप्स पैकेज के रूप मे बहुत उचित दामों में उपभोक्ताओं को मिल पाएंगे, उपभोक्ताओं के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वो किसी भी कंपनी की ब्रॉडबैंड सर्विस पर अनड्रोमेडा एप्स को प्राप्त कर सकते है।ओटीटी कंटेंट का किंग नेटफ्लेक्स अभी तक जिओ-एयरटेल या (डायरेक्ट) नेटफ्लेक्स द्वारा ही उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध था, अब नेटफ्लेक्स अनड्रोमेडा प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

अनड्रोमेडा के रूप जारी किए जा रहे इस ओटीटी प्लेटफार्म और इसकी सरल तकनीक को ऐतिहासिक माना जा रहा है। सूचना-प्रसारण और मनोरंजन के क्षेत्र की देश में यह वाकई एक क्रांति है। अनड्रोमेडा कई नए फीचर्स है जो उपभोक्ताओं को बहुत पसंद आयेंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button