Crime

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये।पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम एक विशेष स्थान पर पहुंची जहां छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

” कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मारे गए दोनों लोग कुलगाम जिले के निवासी और हिजबुल से जुड़े हुए थे। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में एडीजीपी के हवाले से कहा गया, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान फ्रिसल के बासित अमीन भट और हवूरा, कुलगाम के साकिब अहमद लोन के रूप में की गई है। ये दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एचएम से जुड़े हुए थे।”उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों में कश्मीर में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 30 अक्टूबर को, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ विरोधी अभियान में री हथियारों से लैस दो आतंकवादी मारे गए थे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button