Politics

पीएम की दो सभाओं के लिए संगठन की बनीं दो टीमें, बंटी जिम्मेदारियां

पीएम के दो दिवसीय काशी दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज.चुंनिन्दा व अनुभवी कार्यकर्ताओ को सौपी अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी.20 फरवरी को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियों को दिया जाएगा अंतिम रूप.

  • मंच,मीडिया,संख्याबल,साज-सज्जा, प्रचार-प्रसार सहित पार्किंग व्यवस्था आदि के लिए बनाये अलग-अलग विभाग
  • पीएम के कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया व आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को किया सक्रिय

वाराणसी : काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 23 फरवरी को सीरगोवर्धन एवं करखियावं में होने वाली जनसभाओं की सफलता के लिए भाजपा ने जोर शोर से तैयारीयां शुरू कर दी है। व्यवस्था में कोई कसर न रह जाय, बीजेपी इसका पूरा ध्यान रख रही है। पीएम मोदी की दो जनसभा होने के नाते पूरी व्यवस्था को दो भागों में बांटा गया है।भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पूरी व्यवस्था को दो भागों में बंटाते हुए अनुभवी व चुनिंदा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही उन्हें अपनी अपनी टीम बनाने के निर्देश दिए है प्रचार-प्रसार की दृष्टि से पार्टी की सोशल मीडिया व आईटी विभाग को अपनी सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि सीरगोवर्धन में होने वाली जनसभा के लिए कार्यक्रम प्रमुख महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय को बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर करखियांव में होने वाली जनसभा के कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल स्वयं संभालेंगे। कहा कि सीर गोवर्धन में मंच व्यवस्था सुरेश सिंह व जगदीश त्रिपाठी व करखियावं में होने वाली जनसभा में मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी अशोक चौरसिया देखेंगे। इसी तरह प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी सुरेश सिंह, नवीन कपूर एवं शैलेश पांडेय देखेंगे। सीरगोवर्धन में होने वाले कार्यक्रम की सूचना की जिम्मेदारी मधुप सिंह, अनुपम गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव वहीं, करखियांव की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओ व पार्टी समर्थकों को सूचना की जिम्मेदारी राजेश राजभर, पीयूष वर्धन एवं राजू दूबे को सौंपी गयी है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि इसी प्रकार सीर गोवर्धन में होने वाली जनसभा के लिए वाहन की जिम्मेदारी अशोक पटेल व करखियावं में होने वाली जनसभा के लिए वाहन की जिम्मेदारी सुरेश सिंह, संजय सोनकर एवं अशोक पटेल को दी गयी है। कहा कि सीरगोवर्धन में संख्या की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा, अरविंद सिंह एवं आलोक श्रीवास्तव तथा करखियावं में संख्या की जिम्मेदारी सुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेंद्र पटेल, डॉ सुजीत सिंह, वंश नारायण पटेल, अखंड सिंह, जेपी दूबे, पवन सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, उमेश दत्त पाठक, संजय सिंह आदि को सौंपी गयी है। कहा कि अतिथि स्वागत की जिम्मेदारी शिवानंद राय एवं शीतल सिंह राजपूत को दी गयी है। कहा कि सीरगोवर्धन की जनसभा की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रभात सिंह व करखियांव की जनसभा में सुरक्षा की जिम्मेदारी जेपी सिंह को सौंपी गयी है। कहा कि सीरगोवर्धन जनसभा में पार्किंग की जिम्मेदारी राजीव पटेल, धर्मेन्द्र यादव व करखियावं में पार्किंग की जिम्मेदारी किशन सिंह व विनय मोर्या को सौंपी गयी है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, श्रीनिकेतन मिश्रा, किशोर सेठ व शैलेन्द्र मिश्रा को दी गयी है। कहा कि सोशल मीडिया एवं आईटी की जिम्मेदारी अरविंद पांडेय, अतुल पांडेय देखेंगे। कहा कि सीरगोवर्धन की सीटिंग व्यवस्था नंदकिशोर पांडेय व करखियावं में अनिल श्रीवास्तव देखेंगे। कहा कि नगरीय क्षेत्र में साज सज्जा एवं झंडा लगाने की जिम्मेदारी आत्मा विश्वेश्वर, संदीप केशरी व उनकी टीम को दी गयी है। कहा कि प्रचार प्रसार एवं होर्डिंग्स की जिम्मेदारी राकेश शर्मा एवं मधुकर चित्रांश आदि देखेंगे।जल व्यवस्था हौंशला पांडेय व सुरेंद्र प्रताप आदि देखेंगे। कहा कि जनसभा स्थल चिकित्सा व्यवस्था डॉ अशोक राय देखेंगे। कहा कि जनसभा स्थल पर स्वच्छता नरसिंह दास एवं फौजदार शर्मा देखेंगे। विशेष स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी नवीन कपूर, इंजीनियर अशोक यादव व प्रवीण सिंह गौतम को सौंपी गयी है। कहा कि जनसभा स्थल पर नमो एप काउंटर की जिम्मेदारी संजय दूबे को दी गयी है।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 20 फरवरी को सर्किट हाउस में आयोजित व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओ की बैठक में अब तक कि तैयारियों की समीक्षा के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button