इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन स्टेशन पर सुपरफास्ट शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो रेल यात्रियों की मौत हो गई। इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि एक की मौत घटनास्थल पर जबकि दूसरे की मौत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान हुई। मौत के शिकार बने रेल यात्रियों की पहचान साहब सिंह (55)और गुड्डू राम (45)के रूप में हुई है। दोनों रेल यात्री बनारस जिले के चौबेपुर थाने के छीतोना गांव के रहने हैं । (वार्ता)



