Sports

टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा

लंदन/नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज नियमित समय पर शुरू होगी या नहीं कुछ भी कहना मुश्किल है। इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी का असर भारतीय टीम पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया को 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है।

ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा।

सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। सूत्र ने आगे कहा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी की जांच 18 जुलाई को की जाएगी जो अभी आइसोलेट है।

सूत्र से जब आगे यह पूछा गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय खिलाड़ी ब्रेक पर थे क्या ऐसे में कोरोना को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। इस सवाल के जवाब में सूत्र ने कहा, बाकी खिलाड़ी स्वस्थ हैं, उनकी नियमित अंतराल पर जांच होगी और नियमों का पालन कड़़ाई से होगा, खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा सर्वोपरि उद्देश्य है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button