Crime

शिक्षक समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थान क्षेत्र में अपराधियों ने एक शिक्षक समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि दीनापट्टी गांव निवासी शिक्षक मोहम्मद नूरूल्ला (38) और उसका साथी सिकन्दर दास (35) भोजन के बाद गांव के पान की दुकान पर पान खाने जा रहे थे ।

इस बीच एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया।सूत्रों ने बताया कि घायलों को पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button