Crime

सड़क हादसे में दो की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ इलाके में चार पहिया वाहन की चपेट में आकर दो लोगो की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि घुरवारा 14 मील इलाके में शुक्रवार दोपहर संजय (27) और भीमशंकर (26) बाइक से कहीं जा रहे थे कि अचानक तेज़ रफ़्तार बोलोरो गाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में भीमशंकर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि संजय ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button