CrimeState

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी शोपियां में मारे गए

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये।आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने शोपियां के अलशीपुर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि मृत आतंकवादियों की पहचान मोरीफात मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गयी है जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनमें से एक आतंकवादी इस वर्ष की शुरुआत में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल है।गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के अचन इलाके में गत 26 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों ने एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button