Crime

ट्रक, मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर लगभग साढ़े तीन बजे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, ट्रक की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाइखेडा निवासी हरिओम(32) तथा आठ वर्षीय पुत्र पवन की मौत हो गई, जबकि पुत्री अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में घायल अंजली को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर को देखते हुए जिला चिकित्सालय अमरोहा में रैफर कर दिया गया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button