Crime

बहराइच: सड़क दुर्घटना में दो की मौत

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर पिकअप वाहन व ट्राली में जोरदार टक्कर में पिकअप चालक सहित एक की मौके पर मौत हो गई है जबकि अन्य घायल हो गये हैं।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार को डीजे की बुकिंग के लिए गए थे। रात नौ बजे सभी डीजे लेकर पिकअप वाहन से आ रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक अल्ताफ पुत्र मानू उर्फ रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button