Crime

बलिया :सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत

शौचालय की गिरी दीवार की चपेट में आकर बच्चियों के मरने के मामले की जांच हुई शुरू

बलिया । यूपी के बलिया में टॉयलेट की दीवार गिरने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो बच्चियों की जान चली गई। वो दोनों टॉयलेट के पास ही खेल रही थी। घटना बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के उदई छपरा गांव की है। अधिकारी ने बताया कि ये सामुदायिक टॉयलेट तब बनवाया गया था जब उनके दादा 2012 में गांव के मुखिया थे। दोनों बहनें अंशू और तनु टॉयलेट के पास खेल रही थीं, इसी दौरान दीवार गिरने से दोनों नाबालिग बहनों की मौत हो गई। (वीएनएस)

शौचालय की गिरी दीवार की चपेट में आकर बच्चियों के मरने के मामले की जांच हुई शुरू

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के उदई छपरा गांव में सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो मासूमों बच्चियों की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने शनिवार की देर रात टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं ।जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार ने रविवार को बताया कि जनपद के बोरियां थाना क्षेत्र के उदई छपरा गांव में शनिवार की शाम एक निशप्रयोज्य घोषित हो चुके सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई थी । उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण 12 वर्ष पूर्व करवाया गया था जो निशप्रयोज्य भी घोषित हो चुका था । मामले में मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी बैरिया और जिला पंचायत राज्य अधिकारी की एक समिति बनाई गई है जो विस्तृत जांच करके अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी । (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button