Crime

दो लड़कियों ने की आत्महत्या

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार को दो लड़कियों ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों ही लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के मेघमऊ गांव निवासी अरविंद शर्मा की भवानीगढ़ में सैलून की दुकान है। घर में महिलाएं दोपहर में खेत में काम करने चली गई थी। उनकी पुत्री अनामिका (18) घर में अकेली थी। शाम लगभग पांच बजे अरविंद घर आए तो देखा कि घर खुला था। घर में कोई नहीं था। एक कमरा अंदर से बंद था। उसको खोलने का प्रयास किया नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अनामिका पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी, उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पिता ने थानाध्यक्ष को फोन से सूचना दी। हलियापुर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने पहुंचकर शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button