Crime

ट्रांसफार्मर से सटे लोहे के एंगिल पर आया करंट, दो किसानों की मौत

बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं में करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना उझानी क्षेत्र की है। यहां घर से खेत जाने के लिए निकले विजय बहादुर शर्मा और रामनरेश शाक्य निजी नलकूप के पास ट्रांसफार्मर से सटे लोहे के एंगिल पर उतरे करंट की चपेट में आ गए। बुरी तरह झुलस जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा शनिवार तड़के अल्लापुर चमारी गांव निवासी रमेश शाक्य के निजी नलकूप के पास हुआ। मृतक विजय बहादुर शर्मा (34) और रामनरेश शाक्य गांव के निवासी थे। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button