Crime

दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार दोपहर बाद कटरा बिल्हौर हाईवे पर दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि माधवगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखवापुर के पास आज कटरा बिल्हौर हाईवे पर सांडी थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव के निवासी सकलेन पुत्र गफ्फार व आसिफ पुत्र शाकिर दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदार में जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर 28 वर्षीय छोटे पुत्र देवीदिन निवासी हैबतपुर कोतवाली बिलग्राम व उसके साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग गंगा दयाल पुत्र प्रीतम निवासी हैबतपुर थाना बिलग्राम अपनी पुत्री के लिए करवा चौथ पर करवा देने जा रहे थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button