बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर बुधवार दोपहर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार रोडवेज बस गोंडा से बहराइच के लिए रवाना हुई। दोपहर बस जब पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहड़ा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के निकट पहुंची। तभी उसकी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। (वार्ता)



