Crime

चोरी के डीजल इंजन के साथ दो गिरफ्तार

सिंधोरा,वाराणसी। सिंधोरा पुलिस ने इंजन चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार उनके कब्जे से डीजल इंजन बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त पांचू यादव उर्फ अमित यादव निवासी दिनदासपुर और रितेश गुप्ता निवासी मुनारी चौबेपुर महगांव के पोखरे से कुछ दूरी पर मौजूद हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ा। अभियुक्तों की निशानदेही पर एक डीजल इंजन व सॉफ्टिंग पुल्ली बरामद किया गया पूछताछ के दौरान अभियुक्त पांचू यादव उर्फ अमित यादव ने बताया कि यह इंजन व साफ्टिंग पुल्ली दो दिन पहले रात्रि में दिनदासपुर गांव के पम्पिंग सेट के कमरे से ताला तोड़कर चोरी किया था और अपने साथी के गाड़ी टाटा इन्द्रा वी 10 से ले जाकर छिपाये था और कबाड़ी रितेश गुप्ता को बेचने आया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button