CrimeState

महिला आरक्षी पर हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर,दो गिरफ्तार

अयोध्या : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पिछले महीने सरयू एक्सप्रेस में मारपीट कर महिला हेड कांस्टेबल को घायल करने वाले इनामी अपराधी को एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद मार गिराया जबकि दो को घायलावस्था में धर दबोचा गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 29-30 अगस्त की रात्रि सावन मेला के दौरान कुछ बदमाशों ने सरयू एक्सप्रेस में एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button