UP Live

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले युवकों को टीएसआई ने सिखाया सबक

देवरिया । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाकर यह प्रयास किया जा रहा है कि देश के अधिक से अधिक नागरिक इस वायरस की चपेट में ना आये और अपने घरों में रहते हुये सुरक्षित रहें । पर सरकार और प्रशासन के प्रयासों पर कुछ युवकों ने पानी फेरने का कार्य किया । आज कुछ युवक लॉकडाउन के बीच शहर के पोखरे में नहाने पहुंच गये । जानकारी मिलते ही जिला यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव पोखरे पर पहुँचे, युवकों को सबक सिखाते हुये कहा कि आप सभी को मालूम है कि कोरोना का कहर किस कदर देश व जिले में चरम पर है जिसकी वजह से लॉकडाउन लगाया गया है कि बिना जरूरत के कोई घर से ना निकले । आप लोग घर से निकले हो तो आपके मम्मी पापा जानते हैं की आप कहाँ जा रहे हो ? आप सभी नहा रहे हो और डूबने लगो तो कोई बचाने भी नही आयेगा और जिम्मेदारी प्रशासन को झेलनी पड़ेगी । युवकों को सबक सिखाने के लिये टीएसआई ने सभी युवकों को अंडरवियर पर घर जाने को कहा, जिस पर सभी युवकों ने टीएसआई से आगे से ऐसी गलती ना करने की कसम खायी और माफी मांगी तब टीएसआई ने इन युवकों को छोड़ा । मौके पर मौजूद लोग युवकों को इस तरह सबक सिखाते देखकर टीएसआई रामबृक्ष यादव की तारीफ करते नही थक रहे थे ।

Related Articles

Back to top button