Crime

प्रतापगढ़ में मकान में घुसा ट्रक,तीन मरे

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक के मकान में घुसने से गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बीती रात यह हादसा उस समय हुआ जब सराय बहेलिया गावँ के एक मकान में बेकाबू ट्रक के घुस जाने से मकान के अंदर सो रहे रहे पिता पुत्री समेत तीन लोगों की कुचल कर मृत्यु हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक बालू लाद कर वाराणसी की तरफ जा रहा था।

इस हादसे में अब्दुल जब्बार (55) और साफिया बेगम (53) की मृत्यु घटनास्थल पर हो गयी जबकि शाहिना बानो (23) गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहिना अब्दुल जब्बार की पुत्री है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button