नई दिल्ली । लगातार वर्षा से देश के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित रही। यदि मौसम सही हुआ तो सोमवार को यात्रा शुरू होगी। राजस्थान में पिछले पांच दिनों से हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हनुमानगढ़ में तेज वर्षा के बीच एक मकान की छत गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई।हरियाणा में शनिवार रात से शुरू वर्षा रविवार सुबह तक जारी रही।
यूपी और बिहार में कई नदियां उफान पर
लगातार वर्षा से उत्तर प्रदेश और बिहार में नदियां उफनाने लगी हैं, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बिहार में वज्रपात से 10 तो उप्र में वर्षाजनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में जमकर वर्षा हुई है। उत्तराखंड में एक सप्ताह से भारी वर्षा होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है, जिससे संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। गढ़वाल मंडल में पिछले छह दिन से हो रही भारी वर्षा रविवार को थम गई, जिससे थोड़ी राहत महसूस की गई। गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी कम हुआ है, जिससे जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन सुचारु रहा।
मंडल में 30 के करीब संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में वर्षा का दौर जारी है। कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा हो रही है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले दो मार्ग अब भी बंद हैं। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर गुंजी पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। बीआरओ पुल को बचाने के प्रयास में जुटा है। काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे दो जगह मलबा आने से बंद है। लगातार वर्षा होने से इन्हें खोलने में भी दिक्कत आ रही है।
नैनीताल में झील का जलस्तर बढ़ा
नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बदरीनाथ राजमार्ग जोशीमठ के पास सुबह करीब चार बजे से बंद है, इस कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए ढाई हजार तीर्थयात्री धाम व पड़ावों पर फंसे हुए हैं। अब प्रदेश में लगभग 190 मार्ग बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कांगड़ा व चंबा में नदी-नालों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में सोमवार को भी कहीं छिटपुट तो कहीं भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। प्रदेश लगातार वर्षा से नदियां उफनाने लगी हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के करीब 60 लोग गंडक में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण पूरी रात दियारा में फंसे रहे।
कटिहार में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि
रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक 40 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। शेष 20 मजदूर सुरक्षित जगह पर हैं। सोमवार को उन्हें वापस लाया जाएगा। मोतिहारी में बागमती और लालबकेया नदी उफना रही है। कोसी में जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। किशनगंज से गुजरने वाली महानंदा और कनकई नदियां खतरे के निशान के करीब से गुजर रही हैं। कटिहार में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।
भारी वर्षा से देश के कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात, उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित रही। यदि मौसम सही हुआ तो सोमवार को यात्रा शुरू होगी। राजस्थान में पिछले पांच दिनों से हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हनुमानगढ़ में तेज वर्षा के बीच एक मकान की छत गिर जाने में दो भाइयों की मौत हो गई। उत्तराखंड में एक सप्ताह से भारी वर्षा होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है, जिससे संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। रविवार के लिए मौसम विभाग ने नौ जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी, जिसे देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रही। गढ़वाल मंडल में पिछले छह दिन से हो रही भारी वर्षा रविवार को थम गई, जिससे थोड़ी राहत महसूस की गई।
कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा का क्रम जारी
गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी कम हुआ है, जिससे जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन सुचारु रहा। मंडल में 30 के करीब संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। शासन ने सोमवार से चारधाम यात्रा सुचारु करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में वर्षा का दौर जारी है। कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले दो मार्ग अब भी बंद हैं। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर गुंजी पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। बीआरओ पुल को बचाने के प्रयास में जुटा है।
नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा
काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे दो जगह मलबा आने से बंद है। लगातार वर्षा होने से इन्हें खोलने में भी दिक्कत आ रही है। नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बदरीनाथ राजमार्ग जोशीमठ के पास सुबह करीब चार बजे से बंद है, इस कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए ढाई हजार तीर्थयात्री धाम व पड़ावों पर फंसे हुए हैं। अब प्रदेश में लगभग 190 मार्ग बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारी वर्षा के बाद रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में वर्षा हुई।
शिमला में आंधी चलने व भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कांगड़ा व चंबा में नदी-नालों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में आंधी चलने व भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। हरियाणा के 10 जिलों में वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम तो हिसार में 59.4 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।
मुंबई में भारी बारिश, जन जीवन अस्त-व्यस्त, हाई टाइड का अलर्ट
कल से ही हो रही लगातार बारिश की वजह से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे सहित अन्य जरूरी काम काज भी ठप पड़े हैं। बता दें कि मुंबई में कल रात से ही भारी बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मुंबई में हाईटाइड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में वज्रपात से 10 लोगों की मौत
बिहार में बारिश के बीच आकाशीय बिजली जानलेवा साबित हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वज्रपात के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ये 10 मौतें नौ अलग-अलग जिलों में हुई हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालन्दा में 02, वैशाली में 01, भागलपुर में 01, सहरसा में 01, रोहतास में 01, सारण में 01, जमुई में 01, भोजपुर में 01 एवं गोपालगंज में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।(वीएनएस)
श्रावस्ती और कुशीनगर में बाढ़ में फंसे 87 लोगों की रेस्क्यू कर बचायी गयी जान
बेटे की शादी के लिए नीता अंबानी ने दिया है खास बनारसी साड़ी का ऑर्डर



