UP Live

पूर्व प्रधानाचार्य रामस्वरूप गुप्त को दी गई श्रद्धांजलि, टूटी दलीय सीमाएँ

  • शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
  • श्रद्धांजलि सभा में सभी दलों के नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल
  • समाजहित और व्यापारी हित में उनके योगदान को सदैव किया जाएगा याद

भलुअनी, देवरिया। नगर पंचायत भलुअनी निवासी मद्धेशिया समाज के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ज्ञानप्रकाश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं *स्वच्छ भलुअनी, स्वस्थ भलुअनी* (यूथ ब्रिगेड) के संरक्षक रामस्वरूप गुप्त का 24 अगस्त को लखनऊ में निधन हो गया था। मंगलवार को उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देशभर से पहुँचे शुभचिंतकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रामस्वरूप गुप्त ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के साथ अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में निष्ठापूर्वक सेवा करते हुए उन्होंने देशभर के बड़े आयोजनों में मार्गदर्शन एवं सफल संचालन किया। व्यापार मंडल संरक्षक के रूप में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में उनका योगदान अविस्मरणीय माना जाता है। समाजहित में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों ने सम्मानित भी किया था।

 पूर्व प्रधानाचार्य रामस्वरूप गुप्त, श्रद्धांजलि सभा भलुअनी, मद्धेशिया समाज, ज्ञानप्रकाश इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, व्यापारी संगठन, स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी, देवरिया समाचार,

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से विधायक दीपक मिश्र शाका, पूर्व चेयरमैन रूद्रपुर सुबाषचंद मद्धेशिया, सपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल, सपा जिला अध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा गेनालाल यादव, भाजपा नेता रजनीश उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा, नगर पालिका परिषद बरहज अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल, भाजपा नेता नरेन्द्र मिश्रा पप्पू, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय मद्धेशिया, आस्तिक तिवारी, कामेश्वर तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह (जिला पंचायत सदस्य), नीतीश पाठक टिंकल, जितेन्द्र सागर, अष्टभुजा श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, दिनेश गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री मध्यदेशीय वैश्य महासभा हीरालाल मद्धेशिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायक, प्रदेश मंत्री प्रभात मद्धेशिया, डा. योगेश गुप्ता, शौर्य सिंह, विनोद मद्धेशिया, मनोज कुमार मद्धेशिया, दुर्गेश कांदू, सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, अक्षय गुप्ता, देवेश कुमार (चेयरमैन भलुअनी), हरेराम गुप्ता, अजय मद्धेशिया, सुनील यादव, राजेश मद्धेशिया, संजय वर्मा, अमित मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, पीयूष चावला, हिमांशु मद्धेशिया सहित मद्धेशिया समाज के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी, शिक्षक संघ, व्यापारी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यूपी ले रहा नया अवतार : लक्ष्मी हुईं सुरक्षित तो बढ़ने लगा अर्थ-व्यापार

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता को भाजपा ने दी ‘Next Generation GST Prachar Abhiyan’ की अहम जिम्मेदारी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button