State

मथुरा में ट्रेन चढ़ी प्लेटफार्म पर

मथुरा : उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब शकूरबस्ती मथुरा जंक्शन ईएमयू गाड़ी बैरियर तोड़ कर प्लेटफार्म पर चढ़ गई।उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की डीसीएम एवं जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। शकूरबस्ती मथुरा जंकशन ईएमयू रात 10 बजकर 50 मिनट पर मथुरा जंकशन पहुंची तथा उससे सभी सवारियां और लोको स्टाफ भी उतर गया लेकिन अगले ही पल गाड़ी अचानक चल पड़ी और प्लेटफार्म नम्बर 2 ए पर चढ गई और कुछ मीटर चलने के बाद अपने आप रूक गई। इस घटना के कारण ओएचई टूटने से रेलगाड़ियों के चलने पर असर हुआ। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button