Crime

कार के टक्कर से टोटो सवार चार घायल,भर्ती

मिर्जामुराद,वाराणसी । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के सामने हाईवे पर शनिवार को 11 बजे कछवांरोड के तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से सवारी लादकर बनारस की तरफ जा रही टोटो को पीछे से धक्का मार दिया ,जिसमें टोटो चालक विकास समेत उसमें सवार मिजार्मुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर निवासी पूजा सिंह उम्र (34) वर्ष व उनके दो पुत्र कार्तिक सिंह उम्र (4) वर्ष व सिद्धार्थ सिंह उम्र (7) वर्ष घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसआई जितेंद्र यादव ने प्राइवेट वाहन से लदवाकर घायलों को इलाज हेतु रोहनिया क्षेत्र के हेरिटेज हॉस्पिटल भेजवाया।वही टक्कर के बाद स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गई पुलिस ने कार चालक भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के गिर्द बड़गांव निवासी देवेश दुबे को कार सहित कब्जे में ले लिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button